गांव गंगहेड़ी के पास हुए सड़क हादसे में एक परिवार के सात घायलों को रविवार देर शाम नारनौल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में सात घायल भर्ती किए गए हैं।
जानकारी अनुसार गांव खोड़मा से एक परिवार एवं उनके बोका के रिश्तेदार टाटा योद्धा गाड़ी में हिमाचल प्रदेश स्थित माता नगरकोट के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। रविवार सुबह चार बजे जैसे ही वह नेशनल हाईवे 152 पर गांव गंगेहड़ी के पास पहुंचे तो सड़क के बीच में एक ट्रॉला खड़ा था। ट्रॉला चालक की ओर से कोई रिफ्लेक्टर भी नहीं गया गया था। ऐसे में उनकी गाड़ी सीधे ट्रॉले में जा लगी जिससे गाड़ी में बैठे खोड़मा निवासी रामगिरी (70), खुशबू (17), किरोस्ता (46), संतलाल तथा गांव बोका निवासी पूनम (35), रेणू (30) तथा महाबीर (37) घायल हो गए। घायलों को एंबुुलेंस से पिहोवा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान संत लाल की मौत हो गई। परिजन घायलों को इलाज के लिए रविवार देर शाम नारनौल लेकर आए हैं जहां पर ये लोग उपचाराधीन हैं।