फोटो संख्या:-56 जनजागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभागिता करते शिक्षक एवं विद्यार्थी--स्रोत हकेंवि
महेंद्रगढ़। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाली में हकेंवि द्वारा आयोजित वी द पीपल वीक के तीसरे दिन स्कूल ऑफ लॉ के डीन डॉ. प्रदीप सिंह ने कहा कि संविधानिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने के लिए यह पहल शुरू की है।
विश्वविद्यालय समाज में कानूनी रूप से सजग और सामाजिक रूप से उत्तरदायी नागरिकों के निर्माण के लिए कार्य कर रहा है। डॉ. अंजू द्वारा ने जागरूकता सत्र में स्कूली बच्चों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका, बेटियों की शिक्षा का महत्व और महिला सशक्तिकरण के मूल सिद्धांतों पर चर्चा की।
इसके बाद विधि विभाग के विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों द्वारा स्कूली बच्चों को मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों, बाल संरक्षण कानूनों व लैंगिक समानता के विषय में जानकारी प्रदान की गई। आयोजन में विद्यार्थियों के लिए आयोजित इंटरएक्टिव प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और समूह चर्चाओं का भी आयोजन किया गया।