फोटो संख्या:58- दमकल विभाग केंद्र में ध्वजारोहण करते सामाजिक संगठन व दमकल कर्मचारी --संवाद
- फोटो : mathura
महेंद्रगढ़। दमकल विभाग की ओर से सोमवार को अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। महेंद्रगढ़ दमकल कार्यालय में ध्वज फहराकर फायर किट के सामने पुष्पार्पित कर बाम्बे डाकयार्ड में लगी आग को बुझाते समय वीरगति को प्राप्त हुए दमकलकर्मियों को याद किया गया।
उप दमकल अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि दमकल विभाग की ओर से 14 से 20 अप्रैल तक एक सप्ताह जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान निजी एवं सरकारी शिक्षण संस्थानों से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को अभियान चलाकर जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को अग्नि सुरक्षा के बारे में बताया जाएगा। इस अवसर पर यादव सभा के प्रधान अधिवक्ता अभयराम यादव, रामनिवास पाटोदा, जगदीश, रोहताश यादव, शिव कुमार, सतबीर उपस्थित रहे। संवाद