फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जानकारी अधूरी, टिकट देना मजबूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। परिवहन विभाग ने बसों में सफर करने के लिए कार्ड बनाने तो शुरू कर दिए, लेकिन इसका अभी तक बुजुर्गों को फायदा मिलना शुरू नहीं हुआ है, जिसकी वजह से अब भी बुजुर्ग रोडवेज बसों में पूरा किराया देने के लिए मजबूर हो रहे हैं। अगर ऐसा कहे कि साढ़े पांच माह में जिले में केवल 4800 बुजुर्ग ही कार्ड बनवा सके है तो कोई गलत नहीं होगा। इसके पीछे बुजुर्गों में जागरूकता का अभाव का होना भी है। अब भी ग्रामीण क्षेत्र से बुजुर्ग शहर में आता है तो वह आधार कार्ड साथ लेकर आता है ताकि उसका किराया आधा लग सके, लेकिन अब परिवहन विभाग आधार कार्ड को मान्य नहीं कर रहा है, जिस बुजुर्ग के पास परिवहन विभाग की ओर से जारी किया गया कार्ड है, उस बुजुर्ग से ही आधा किराया लिया जाता है। जब इसको लेकर नारनौल बस स्टैंड पर पड़ताल की गई तो वहां ज्यादातर बुजुर्गों को यही नहीं पता था कि कार्ड कहां बनाएं जा रहे हैं। वहीं कुछ बुजुर्ग अपने साथ आधार कार्ड लेकर आए थे ताकि किराया माफ हो सके। ऐसे में अभी इस योजना का बुजुर्गों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। परिवहन विभाग की तरफ से अप्रैल 2023 से 60 से 65 वर्ष के बुजुर्गों के कार्ड बनाने शुरू किए थे। हालांकि अभी भी 65 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों से आधार कार्ड दिखाने के बाद आधा किराया ही लिया जा रहा है।
विज्ञापन



लिपिकों की हड़ताल से हुई थी दिक्कत





जिलेभर में लिपिकों की हड़ताल होने से परिवहन विभाग के लिपिक भी हड़ताल में शामिल हो गए थे, जिसकी वजह से भी बुजुर्ग परिवहन विभाग के कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर हो गए थे। हालांकि अब लिपिकों की हड़ताल खत्म होने से एक बार फिर तेजी से कार्ड बनाने शुरू कर दिए हैं।



आधार कार्ड साथ लेकर आया था, लेकिन परिचालक को आधार कार्ड दिखाने के बाद भी पूरा किराया लिया गया। अब परिवहन विभाग ने नए कार्ड जारी कर दिए है, उसके बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन




जगदीश, कनीना।



वह नारनौल बस डिपो पर आया था, लेकिन उस समय क्लर्कों की हड़ताल चल रही थी। इसके बाद दोबारा भी आया था, लेकिन कार्यालय बंद था। वह शनिवार को नारनौल आया था, जिसकी वजह से उसे रोडवेज बस में पूरा किराया देकर आना पड़ा है।

छलूराम, चितंलांग।


जिले में अब तक करीब 4800 लोगों के परिवहन विभाग ने कार्ड जारी कर दिए है। यह कार्ड 60 से 65 वर्ष के बीच के आयुवर्ग के बनाएं जा रहे है। डिपो में प्रतिदिन 18-20 के पास कार्ड बनवाने लोग पहुंच रहे हैं। विभाग की तरफ से लगातार कार्ड बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन




ब्रह्म प्रकाश, सीआई परिवहन विभाग नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें