नारनौल। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने शनिवार शाम बस स्टैंड के सामने आम आदमी पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर अनुराग ढांडा ने ज्योति भटनागर और गिरीश खेड़ा को कार्यालय खोलने की बधाई दी। ढांडा ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी का ग्राफ पूरे प्रदेश बढ़ रहा है। आम आदमी पार्टी ने परिवार जोड़ो अभियान का शुभारंभ किया है जिसके अंतर्गत पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता और एक-एक पदाधिकारी घर-घर जाकर आम आदमी पार्टी का प्रचार करेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. सुकेश दीवान, जिला प्रधान महेंद्र सिंह राता, विवेक भटनागर, इंजीनियर नरेंद्र राव, जोगिंद्र खन्ना, विजय चोपड़ा, चंद्रकला खातोद, सतीश सोनी, करण सिंह, जय सिंह सैनी, रमाकांत, रवि दहिया, आत्माराम सैनी, रामदत्त यादव, हरेंद्र शर्मा, ज्योति सैनी, तुषार शर्मा मौजूद रहे।