फोटो 19 बाल विवाह के खिलाफ हाथों में पोस्टर लिए बच्चे। स्वय
नारनौल। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर सोसाइटी फॉर एजुकेशन एंड वेलफेयर एक्टिविटिज सेवा संस्था ने स्लम बस्ती में बच्चे-बच्चियों के लिए जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
कोऑर्डिनेटर कुसुम ने बताया कि स्थानीय बच्चे-बच्चियों को गुड टच और बैड टच की जानकारी दी गई। इस मौके पर बच्चों ने तरह तरह की नृत्य, गायन, कविताओं व अन्य प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। सामाजिक कार्यकर्ता केला देवी ने बताया बालश्रम या तस्करी में फंसे बच्चों को मुक्त करवाने का अभियान सेवा संस्था द्वारा चलाया जा रहा है।