फोटो 22 खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि। संस्थ
नारनौल। लक्ष्य फाउंडेशन ने शनिवार को बाबा निहालचंद प्रांगण पटीकरा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को वॉलीबॉल और क्रिकेट खेलने की सामग्री वितरित की गई। मुख्य अतिथि युवा नेता सोमेश यादव व पार्षद योगेश त्यागी मौजूद रहे। सोमेश यादव ने कहा कि आज के समय में खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं रहे बल्कि यह जीवनशैली और कॅरिअर का मजबूत विकल्प बन चुके हैं। उन्होंने कहा यदि युवा सही दिशा में मेहनत करें तो ग्रामीण इलाकों से भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकते हैं।
संस्था के प्रवक्ता ने कहा कि आने वाले समय में फाउंडेशन द्वारा ब्लॉक स्तर पर इंटर-विलेज क्रिकेट टूर्नामेंट और वॉलीबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।