फोटो संख्या:-55 महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन जर्जर अवस्था में मार्ग---संवाद
महेंद्रगढ़। रेलवे रोड से वेयर हाउस तक 32 लाख रुपये से 200 मीटर तक सड़क बनाई जाएगी। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। 18 साल बाद इस मार्ग का निर्माण होगा। इस मार्ग निर्माण एक माह में करवा दिया जाएग। अब लोगों का रेलवे स्टेशन पर जाने के लिए परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। नगर पालिका की ओर से बनाए गए रिवाइज एस्टीमेट को स्वीकृति मिल गई है। इस मार्ग को अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में शुरू किया जाएगा।
यहां बता दे कि रेलवे रोड से वेयर हाउस तक 200 मीटर मार्ग टूटा है। जगह-जगह पर गहरे-गहरे गड्ढे हैं। रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन कई यात्री टूटे मार्ग से गुजरते हैं। बारिश के समय में गड्ढे झील बन जाते थे। इसके कारण लोग गिरकर चोटिल हो जाते थे। इस मार्ग से जब साधन गुजरते है तब बहुत अधिक धूल उड़ती रहती थी।
दुकानदार अपनी दुकान के सामने मार्ग पर मलबा डलवा लेते थे। इसके कारण मार्ग उबड़-खाबड़ होने के कारण बारिश का पानी दुकानों के सामने खड़ा हो जाता था। अब आस जगने लगी है कि इस मार्ग का निर्माण पूरा हो जाएगा। जिससे लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।