फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 6.34 करोड़ रुपये से बनेगा इंडोर स्पोर्ट्स काॅप्लेक्स

Mon, 20 Jan 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-01इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स नक्शा। स्रोत-नगर परिषद
विज्ञापन
नारनौल। नगर परिषद ने खेलों को बढ़ावा देने और बेहतर खिलाड़ियों की पौध तैयार करने के लिए शहर के मेहता चौक पर इंडोर स्पोर्ट्स काॅप्लेक्स बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके लिए परिषद ने पूरी तैयारी कर ली है। जैसे ही इसकी मंजूरी मिलेगी काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इंडोर स्पोर्ट्स काॅप्लेक्स 6 करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा, जो सभी सुविधाओं से सुसज्जित होगा। यह इंडोर स्पोर्ट्स मेहता चौक पर खाली पड़ी जमीन पर बनाया जाएगा। मेहता चौक पर नगर परिषद की करीब दो हजार वर्ग गज जगह है। इस जगह में फिलहाल गंदगी व झांड़ियां उगी हुई हैं। यहां जैसे ही इंडोर स्पोर्ट्स काॅप्लेक्स बनकर तैयार होगा तो इस जगह का स्वरूप भी बदल जाएगा।
वैसे इस स्थान से थोड़ी ही दूर नेजाजी सुभाष स्टेडियम भी है। इसके साथ ही यह इंडोर स्पोर्ट्स काॅप्लेक्स बन जाने से खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा। जिस तरह का इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स मेहता चौक बनाया जाएगा, वैसा इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स जिले में नहीं है। इससे जिले में खिलाड़ियों की नई पौध भी तैयार हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें