फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मनिर्भरता से स्वावलंबी बनेगा भारत : कंवर

Sun, 07 Dec 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:77- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में विद्या​र्थियों व स्टाफ को संबो​धित करते विधाय
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि भारत आत्मनिर्भरता से स्वावलंबी बनेगा। यह बात उन्होंने शहर स्थित राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के विजन में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और इनसे जनता को सीधे लाभ मिल रहा है।
आत्मनिर्भर भारत अभियान प्रदेश संयोजक सन्नी नारा ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किया गया आत्मनिर्भर भारत अभियान राष्ट्र को मजबूत, स्वावलंबी और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की ऐतिहासिक पहल है। अभियान प्रदेश संयोजक सन्नी नारा, आचार्य बृज लाल शास्त्री, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष पवन खैरवाल विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर प्रिंसिपल प्रो. विजय यादव, प्रो. जितेंद्र कुमार, डॉ. सोमवीर, डॉ. शमशेर, डॉ. अश्विनी कुमार, डॉ. बलजीत, दयाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें