फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 सालों में भारत ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ : सांसद धर्मबीर सिंह

विज्ञापन
फोटो 07: कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
निजामपुर/नांगल चौधरी। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठकर देश के तेज विकास को प्राथमिकता दी है। इसी दूरदर्शी सोच के कारण भारत आज हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है।
विज्ञापन

सांसद शनिवार को निजामपुर खंड एवं विकास पंचायत अधिकारी कार्यालय में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल की उपलब्धियों पर आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस बैठक में सरपंच, ग्राम सचिव और अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि देश ने पिछले 12 वर्षों में संभावनाओं से उपलब्धियों तक का सफर तय किया है। सरकार के पास विकास के लिए पर्याप्त बजट है, जरूरत केवल सही उपयोग की है। उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि, लाडो लक्ष्मी योजना और वृद्धावस्था पेंशन जैसी योजनाओं का जिक्र किया।
विज्ञापन

सांसद ने सरपंचों से कहा कि विकास कार्यों की फाइलें बनाकर पोर्टल पर अपलोड करें ताकि मंजूरी जल्दी मिल सके। उन्होंने प्राकृतिक खेती अपनाने और गांवों में स्वच्छता बढ़ाने की अपील की। साथ ही जल्द ही पंचायतों को सफाई के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें