फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अनिश्चितकालीन धरना 302वें दिन भी जारी रहा

Mon, 08 Jan 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर सेहलंग-बाघोत के बीच वाहनों के प्रवेश मार्ग बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों की ओर से शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को 302वें दिन भी जारी रहा। इसी दिन धरना कमेटी का एक दल चंडीगढ़ में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से मिला। जजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव की अगुवाई में मिले इस दल ने दो मांग रखी। दोनों पर डिप्टी सीएम ने सहमति जताते हुए जल्द पूरी करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इस संबंध में जजपा जिला प्रवक्ता सिकंदर गहली ने बताया कि इस अवसर पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने मौके पर ही पीडब्ल्यूडी के इआइसी राजीव यादव सहित अन्य अधिकारियों को बुलाया और निर्देश दिए कि गांव चिड़िया से उन्हाणी तक ट्रैफिक सर्वे करवाकर इस सड़क को स्टेट हाईवे में शामिल की जाए। यह सुन कमेटी सदस्यों ने खुशी जताई और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का आभार व्यक्त किया। फिर बात नेशनल हाईवे-152डी की आई। धरना कमेटी दल ने अपना पक्ष मजबूती से रखा। कमेटी सदस्यों की बात सुनने के बाद डिप्टी सीएम ने कहा कि वह जल्द ही इस मामले में केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी से मिलेंगे और यहां कट लगवाने की मांग रखेंगे। इस मौके पर धरना कमेटी के अध्यक्ष विजय सिंह चेयरमैन, संयोजक महिपाल नंबरदार, राजकुमार यादव खातोद, दलबीर सिंह सरपंच चिड़िया, पंकज सरपंच खेड़ी, सरपंच प्रतिनिधि सुरेश झाड़ली, सरपंच प्रतिनिधि बलवान सिंह छितरोली, जीतराम सरपंच मोहनपुर, डॉ. लक्ष्मण यादव सेहलंग, रेवाड़ी युवा जिला अध्यक्ष संदीप खोरी आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें