नारनौल। नारनौल में एक व्यक्ति का एटीएम बदलकर हजारों रुपये की चपत लगा दी। अब पीड़ित ने पुलिस में शिकायत देकर आरोपी को पकड़ने की गुहार लगाई है। पुलिस शिकायत में रेवाड़ी के गांव ढाणी जरावत निवासी शीशराम ने बताया कि रविवार को नारनौल में येस बैंक में रुपये निकलवा रहा था। इस दौरान एक व्यक्ति आया और पास में खड़ा हो गया। इस दौरान उक्त व्यक्ति ने एटीएम कार्ड बदल लिया। जिसने 25000 उसी दिन निकाल लिए और 25 हजार सोमवर को धारुहेड़ा से निकाले हैं।