फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनकम टैक्स की कार्रवाई से हड़कंप

Thu, 09 Mar 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 यहां के मानक चौक स्थित एक एजेंसी पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा की गई कार्रवाई से बुधवार शाम को शहर के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। हालांकि टीम ने क्या कार्रवाई की। इस बारे में कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन

बुधवार शाम को करीब पांच बजे डीईटीसी परविंदर मलिक के नेतृत्व में इनकम टैक्स के अधिकारियों ने सिटी पुलिस को साथ लेकर मानक चौक के पास एक दुकान में छापामार कार्रवाई की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई उक्त दुकानदार के कुछ बिल जयपुर में छापामार कार्रवाई के दौरान एक एजेंसी के पास से मिले हैं। जिसको जांचने के लिए डिपार्टमेंट ने यह कार्रवाई की है। इस बारे में शहर एसएचओ साधूराम ने बताया कि उन्हें केवल अधिकारियों के साथ चलने के लिए बोला गया था, कार्रवाई क्या हुई इस बारे में उन्हें नहीं पता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें