फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों किसानों ने की नवलपुर डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी छोड़ने की मांग

Wed, 08 Mar 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ज्ञापन देने जाते किसान
विज्ञापन
नवलपुर डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी छोड़ने की मांगों को लेकर मंगलवार को नांगल चौधरी क्षेत्र के 6 गांवों के सैकड़ों किसानों ने उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उपायुक्त राजनारायण कौशिक ने किसानों की बात सुनने के बाद उन्हें इस मामले में नहर विभाग के अधिकारियों से बात कर सकारात्मक कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने आए गांव भूंगारका, शिमली, अकबरपुर, सिरोही-बहाली व नांगल कालिया के किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत  करवाया कि नांगल चौधरी क्षेत्र में ट्यूबवेलों का पानी सूख गया है। भूमिगत जलस्तर 2000 फुट से भी गहरा चला गया है। ऐसे में इस क्षेत्र में जमीन से पानी निकालना संभव नहीं है।  ऐसे में इस क्षेत्र में पीने के पानी एवं  सिंचाई के लिए एकमात्र विकल्प नहरी पानी है। पिछले 2-3 महीनों से इस  क्षेत्र को समुचित नहरी पानी भी नहीं मिल रहा है जिससे सिंचाई के अभाव में गेहूं की फसल 50 प्रतिशत तक खराब हो चुकी है। यदि जल्द से जल्द गेहूं की  फसल की सिंचाई नहीं की गई तो उनकी पूरी फसल पकने से पहले ही सूख जाएगी।  इसलिए इस क्षेत्र के किसानों की मांग है कि उनकी बर्बाद होती फसल को बचाने के लिए जल्द से जल्द  नवलपुर डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी छोड़ा जाए। इस मौके पर किसानों ने प्रशासन को आगाह किया कि यदि एक-दो दिन में नवलपुर डिस्ट्रीब्यूटरी में पानी नहीं छोड़ा गया तो उन्हें मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना होगा।
इस मौके परअजय सिंह सरपंच  भूंगारका, रणधावा सिंह एडवोकेट, लालाराम प्रधान, लक्ष्मीनारायण,  रामौतार, रामपाल रणधावा, जयपाल सिंह, लालाराम, मनपाल यादव,  साधूराम, नरेंद्र कुमार, रतिराम सिंह, रोहताश, कपिल शिमली, पूर्व सरपंच अमर  सिंह, ओमप्रकाश पंच शिमली व कैप्टन रुड़ामल सहित अनेक किसान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें