फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भूषण कलां, शोभापुर व भूषण खुर्द में करोड़ों के विकास कार्यों का उद्घाटन

विज्ञापन
फोटो नंबर-05 गांवों में विकास कार्यों का उद्घाटन करते विधायक ओमप्रकाश यादव। स्रोत: प्रवक्ता - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
नारनौल। विधानसभा क्षेत्र के गांव भूषण कलां, शोभापुर और भूषण खुर्द में विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ने रविवार को विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का फूल-मालाओं एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि भूषण कलां में 7 करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से विकास कार्य करवाए गए हैं। इनमें पंचायत विभाग के 2 करोड़ 60 लाख रुपये तथा माइक्रो इरिगेशन के तहत एमआइसीएडीए से 5 करोड़ रुपये की लागत से किए गए कार्य शामिल हैं। इसी प्रकार शोभापुर में 1 करोड़ 91 लाख रुपये तथा भूषण खुर्द में 1 करोड़ 3 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया गया।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव में समारोह स्थल, ई-लाइब्रेरी और रनिंग ट्रैक विकसित करने का निर्णय लिया गया है। इन सुविधाओं से ग्रामीण युवाओं, विद्यार्थियों और आमजन को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि गांवों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर हरियाणा के विकास को गति देने का कार्य कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकास एवं जनकल्याण से जुड़े अनेक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के गांवों का विकास और जनसुविधाओं का विस्तार निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें