फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रस्मों का बोझ घटाने को जाट समाज ने बढ़ाए कदम

विज्ञापन
फोटो 7 सामाजिक कुरीतियों को लेकर बैठक करते समाज लोग।संवाद
विज्ञापन
नांगल चौधरी। जाट समाज में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ चलाए जा रहे सुधार अभियान को गांवों में लगातार समर्थन मिल रहा है। रविवार को नांगल चौधरी, मोहनपुर, सिरोही बहाली और अकबरपुर के ग्रामीणों ने अभियान से जुड़कर सामाजिक बदलाव के प्रयासों में साथ देने की बात कही। इससे पहले बुढ़वाल, बनीहाड़ी, कालबा और नोलाइजा में भी लोगों ने अभियान का समर्थन किया था।
विज्ञापन

अभियान के दौरान ग्रामीणों को समाज की ओर से लिए गए फैसलों की जानकारी दी गई। इनमें मृत्यु भोज पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्णय प्रमुख है। दिवंगत के घर टीका और अन्य लेनदेन पर भी रोक लगाई गई है। इसके अलावा विवाह और अन्य शुभ अवसरों पर लड़कियों की ओर से दिए जाने वाले बर्तन और उपहारों पर प्रतिबंध लगाया गया है।
जाट सभा के प्रवक्ता ने कहा कि अलग-अलग गांवों से मिल रहा समर्थन समाज में बढ़ती जागरूकता को दर्शाता है। अभियान के तहत आने वाले दिनों में गांव-गांव जाकर लोगों को सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसका उद्देश्य अनावश्यक खर्च और सामाजिक दबाव को कम कर स्थायी बदलाव लाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें