फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शोभा यात्रा निकाल कर श्रीमद्भागवत कथा का किया शुभारंभ

Wed, 19 Jun 2024 11:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। कनीना से अटेली मार्ग पर भारद्वाज कुटीर कथा स्थल पर श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। इससे पहले हवन यज्ञ किया गया तत्पश्चात कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 150 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

श्रीमद्भागवत कथा में मुख्य यजमान रुपेश शर्मा जिला न्यायाधीश ने शास्त्र श्लोक दायित्व का निर्वहन किया। कथा व्यास आचार्य निमेश के जोशी ने बताया की आत्मदेव जोकि एक वेद पाठी ब्राह्मण थे, बड़े ही विद्वान थे, लेकिन उनके यहां कोई पुत्र नहीं था। वह ग्लानि से भरे हुए एक दिन जंगल में जा पहुंचे। वहां उन्हें एक साधु के दर्शन हुए। साधु ने उन्हें एक फल दिया। आत्मदेव की पत्नी धुंधली ने वह फल अपनी गाय को खिला दिया। कुछ समय बाद गाय ने एक बच्चे को जन्म दिया। भागवत कथा सुनकर धुंधकारी को मोक्ष की प्राप्ति और प्रेत योनि से मुक्ति मिली।
इस दौरान जिला न्यायाधीश मुकेश कुमार, जिला न्यायाधीश सौरभ, जिला न्यायाधीश मुकेश मलिक, रामेश्वर दास महाराज चित्रावली, आयोजक राजेश शर्मा, कमलेश शर्मा, रमेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, सूरजभान शर्मा, श्यामलाल शर्मा, प्रो. देशराज शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें