फोटो संख्या:62- कनीना से महेंद्रगढ़ रोड पर पानी रिसाव होने के कारण बदहाल सड़क मार्ग--स्रोत-- सं
कनीना। कनीना-महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग पर उन्हाणी गांव के पास रामपुरी नहर की पुलिया में पानी का रिसाव होने से मुख्य मार्ग पर बने गड्ढों से आए दिन हादसे हो रहे हैं।
प्रतिदिन दस हजार से अधिक वाहन इस मार्ग से गुजरते हैं। इस संबंध में प्रजा भलाई संगठन के सुप्रीमो समाजसेवी अतरलाल एडवोकेट ने हरियाणा के मुख्यमंत्री व जिला उपायुक्त पत्र भेजकर समाधान की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि नहरी व लोक निर्माण विभाग में आपसी तालमेल के अभाव का खामियाजा लोग भुगत रहे हैं। प्रतिदिन औसतन दो दुर्घटनाएं इन गड्ढों के कारण हो रही हैं, लेकिन न तो नहर विभाग पानी का रिसाव बंद करने को तैयार है व न ही लोक निर्माण विभाग सड़क निर्माण करा रहा है।
फोटो संख्या:62- कनीना से महेंद्रगढ़ रोड पर पानी रिसाव होने के कारण बदहाल सड़क मार्ग--स्रोत-- सं