फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला स्तर पर बनेगी कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना वायरस के केस बढ़ने लगे हैं। इससे जिला प्रशासन की चिंता बढ़ गई हैं। दूसरी ओर स्वास्थ्य मंत्री ने आदेश दिया हैं कि तीन दिन में जिला स्तर पर डीसी, एससी और सीएमओ की टीम बनाई जाए। टीम सार्वजनिक स्थानों, स्कूलों व शादी-विवाह जैसे कार्यक्रमों का निरीक्षण करेेंगी। यदि इन कार्यक्रमों में कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं हो रहा है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

बता दें कि महेंद्रगढ़ जिला फरवरी से कोरोना मुक्त हो गया था, लेकिन मार्च में दोबारा से कोरोना संक्रमित के केस आने लगे हैं। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य जिलों में है। बढ़ते कोरोना केस को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने सभी डीसी और सीएमओ को एक पत्र जारी किया है। जारी पत्र में आदेश दिया गया हैं कि जिला स्तर पर एक कमेटी का गठन किया जाए। इसमें डीसी, एसपी और सीएमओ शामिल होंगे या तीनों अधिकारियों के प्रतिनिधि भी शामिल किए जा सकते हैं। जिला स्तरीय कमेटी भीड़भाड़ वाली जगहों, शादी-विवाद के कार्यक्रमों, धार्मिक स्थानों का निरीक्षण करेगी। इसके अलावा टीम स्कूलों समेत अन्य संस्थानों का भी जांच करेगी। जहां पर कोरोना वायरस के एसओपी का पालन नहीं होगा, इसके लिए जुर्माना समेत अन्य कार्रवाई की जा सकेगी। मंत्री ने आदेश दिया है कि डीसी तीन दिन में कमेटी का गठन करें।
टीकाकरण पर जोर
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में बुजुर्गों समेत अन्य को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। मंगलवार को 520 बुजुर्ग समेत 643 लोगों को कोरोना का टीका लगा था। बुधवार को भी नारनौल अस्पताल समेत अन्य जगहों पर टीकाकरण हुआ। सीएमओ ने बताया कि हमारा प्रयास हैं कि अधिक से अधिक लाभार्थियों को कोरोना का टीका लगाया जाए। इसके लिए सभी सीएचसी और पीएचसी को इसके लिए कैंप लगाने का निर्देश है। उन्होंने बताया कि सोमवार को दोबारा से मेगा कैंप का आयोजन होगा। इस दौरान नागरिक अस्पताल नारनौल, महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी, अटेली, कनीना, दोचाना, नांगल सिरोही, सतनाली और सेहलंग केंद्र समेत अन्य जगहों पर टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

आज कोई नया केस नहीं
सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में बुधवार को कोई नया कोरोना संक्रमित केस नहीं आया। जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 6621 है। अभी तक जिले में कुल 6595 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। 21 मरीजों की अभी तक मृत्यु हो चुकी है। जिले में कोरोना के पांच केस अभी भी एक्टिव हैं। डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 17 मार्च तक 149244 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 91382 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 159482 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1764 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
वर्जन
जिले में एक टीम गठित करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री का पत्र मिला है। डीसी से मिलकर इस बारे में कमेटी गठित की जाएगी। कोरोना के दोबारा से मरीज आ रहे हैं। ऐसे में लोग मास्क और सामाजिक दूरी का ध्यान रखें।
विज्ञापन

-डॉ. अशोक कुमार, सीएमओ नारनौल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें