सिटी थाना क्षेत्र में 37 हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने बधुवार को धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार कोजिंदा निवासी विक्रम के पास 16 नवंबर 2020 एक युवक का फोन आया था। आरोपी पीड़ित का पुराना दोस्त बताते हुए एक क्यूआर कोड स्कैन करने के लिए कहा। पीड़ित आरोपी के झांसे में आ गया और कोड को स्कैन कर दिया। इससे दौरान उसके खाते से 37000 रुपये कट गए। शिकायत की जांच साइबर सेल ने की। जांच में पाया कि फोन पे से पैसे निकाला गया है और अहमदाबाद गुजरात निवासी अकरम खान नाम पर बैैंक खाता है। जांच रिपोर्ट के बाद सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।