फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: त्योहार व शादियों के सीजन को देखते हुए सराफा बाजार में बढ़ी रौनक

Fri, 03 Nov 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ/कनीना। त्योहार व शादियों का सीजन शुरू होते ही सराफा बाजार में रौनक बढ़ गई है। पिछले दो सालों से काेरोना के कारण सराफा बाजार में कुछ मंदी रही थी, लेकिन इस बार कारोबारी त्योहारी सीजन में उमड़ी भीड़ से गदगद हैं। त्योहारी सीजन के साथ-साथ अब नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में देव उठनी एकादशी के बाद शुरू होने वाले विवाह-शादियों के सीजन को लेकर कारोबार में खासा उछाल आया है। करवाचौथ के उपरांत अब दीपावली व शादियों के लिए एडवांश बुकिंग होनी शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन


शादियों व त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। इस बार पिछले साल के मुकाबले अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है। इस बार बाजार में लोगों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है। लोगों ने करवा चौथ, दीवाली को लेकर सोने, चांदी के बर्तन, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति की एडवांश बुकिंग होनी शुरू हो गई है।
-रोहताश सोनी, महेंद्रगढ़।
नवरात्र से त्योहारों का सीजन शुरू हो जाता है। इस बार 60 प्रतिशत कारोबार होने की उम्मीद है। त्योहार व शादियों के लिए आभूषणों की एडवांश बुकिंग करवाई जा रही है। सोने-चांदी के आभूषण जैसे पायल, चुटकी, अंगुठी, चैन के फेंसी डिजाइनों की मांग इस बार अधिक है।
विज्ञापन

- बिशनदयाल सोनी, महेंद्रगढ़।
पिछले दो वर्षों से ज्वेलरी का कार्य डाउन था लेकिन इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है। अभी त्योहारी सीजन शुरू हो गया। इसके तुरंत बाद शादियों का सीजन चालू हो जाएगा। अभी सोने-चांदी के भाव स्थिर हैं इससे अच्छी रौनक रहने की उम्मीद है।
- किशन सोनी, कनीना।
कोरोना के दौर के बाद इस वर्ष बाजार की हालत बहुत अच्छे हो गए हैं। अब बाजार अच्छे लेवल पर ग्रोथ कर रहा है। त्योहारों के साथ शादियों का सीजन आ रहा है। इस समय लोग सोने-चांदी के आभूषणों के साथ-साथ आर्टिफिशियल ज्वेलरी की ओर से आकर्षित हो रहे हैं। अभी तक बाजार को देखते हुए अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

- सुभाष सोनी, कनीना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें