फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खेल महाकुंभ में 61 हजार की दो कुश्ती बराबरी पर

विज्ञापन
फोटो 03 कुश्ती से पहले हाथ मिलाते पहलवान। संवाद
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव कांटी में वसंत पंचमी के अवसर पर बाबा नृसिंह दास मंदिर में विशाल मेले का आयोजन किया गया। मेले के साथ दो दिवसीय खेल महाकुंभ का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

पहले दिन शाम को आयोजित कुश्ती दंगल में 61-61 हजार रुपये की दो बड़ी कुश्तियां कराई गईं। पहली कुश्ती भोला पहलवान और आशीष पहलवान के बीच बराबरी पर छूटी जबकि दूसरी 61 हजार की कुश्ती मनजीत ओर रोहित के बीच बराबरी पर छूटी।
कबड्डी मुकाबले सुबह 10 बजे मंदिर के सामने पहाड़ की तलहटी में बने स्टेडियम में शुरू हुए और रोमांचक मुकाबलों के चलते रात तक चले। फाइनल मुकाबला बाहाला और गुरुग्राम की टीमों के बीच हुआ। इसमें बाहाला की टीम विजेता बनी। विजेता खिलाड़ियों को गांव के वरिष्ठ नागरिकों, मेला कमेटी व रिटायर्ड रॉ अधिकारी रविंद्र चौहान ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें