फोटो संख्या:66- राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुड़ायन में विद्यार्थियों से हिंदी के बारे जानकारी ल
महेंद्रगढ़। शिक्षा विभाग की ओर से प्राथमिक स्कूलों में कक्षा पहली से तीसरी तक विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर पर जांच के लिए दो दिवसीय सेंसस बेस्ड ग्रुपिंग एक्टिविटी कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें पहले दिन विद्यार्थियों का हिंदी भाषा कौशल परख गया और अब दूसरे दिन गणित विषय की समझ परखी जाएगी।
सुबह साढ़े 9 बजे टीमें सभी स्कूलों में पहुंची। यहां पर टीमों ने जांच की और हरियाणा निपुण एप के माध्यम से ऑनलाइन रिपोर्ट निदेशालय को सौंपी गई। इसका पहला चरण 15 व 16 सितंबर को हो चुका है। इसके बाद विभाग की ओर से स्कूलों को रिमिडिएशन क्लासेज का समय दिया गया।
सोमवार को हिंदी भाषा के वर्ण पहचान, शब्द उच्चारण, वाक्य पठन व अनुच्छेद पठन कराया गया। इस आयोजन का उद्देश्य आधारभूत साक्षरता व संख्या ज्ञान में विद्यार्थियों की वास्तविक स्थिति का आकलन करना और प्रत्येक बच्चे के लिए विद्यालयों को उचित योजना बनाने में सहयोग प्रदान करना है।
इसके माध्यम से प्रत्येक विद्यार्थी का पठन व गणित में आधारभूत स्तर पर मूल्यांकन कर उनके अधिगम स्तर की पहचान की जाएगी और कमजोर प्रदर्शन रहने पर शिक्षकों को अधिगम परिणाम में सुधार करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
-
आज होगा गणित विषय का टेस्ट
अब 30 दिसंबर को गणित विषय में संख्या पहचान, जोड़, घटाव, गुणा आदि सवाल करवाए जाएंगे। इनका डाटा एप के माध्यम से टीम निदेशालय को भेजेगी और प्रत्येक बच्चे की शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शिक्षकों को उचित गाइड किया जाएगा।
- वर्जन:
शिक्षा निदेशालय की ओर से दो दिवसीय सेंसस बेस्ड ग्रुपिंग एक्टिविटी आयोजन किया जा रहा है और इसमें प्राथमिक स्कूलों का शिक्षा स्तर जांचा जा रहा। पहले दिन सभी स्कूलों के विद्यार्थियों प्रदर्शन सराहनीय रहा है। -अलका, खंड शिक्षा अधिकारी, महेंद्रगढ़