फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राधे-राधे के संकीर्तन के साथ निकाली प्रभात फेरी

विज्ञापन
फोटो नंबर-08प्रभात फेरी के दौरान भजनों पर झूमते श्रद्धालु। स्रोत: संस्था
विज्ञापन
नारनौल। श्री राधा रानी प्रभात फेरी ट्रस्ट की ओर से रविवार को मोहल्ला गुरुनानकपुरा से श्रद्धा और उत्साह के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और राधे-राधे का संकीर्तन किया। प्रभात फेरी का शुभारंभ मुख्य यजमान सुनीता देवी सिंगला ने परिवार सहित पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद चेतन जिंदल ने यात्रा को रवाना किया। झांझ, मंजीरे, ढोल और हारमोनियम की धुन पर श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। यात्रा का मेहता चौक, गुरुनानकपुरा और सब्जी मंडी में पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। प्रधान भूपेश संघी ने बताया कि प्रभात फेरी से एकत्रित राशि गोसेवा में लगाई जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें