निजामपुर। क्षेत्र के गांव नियाजलीपुर नया गांव में राजकीय माध्यमिक स्कूल को जाने वाले रास्ते पर लटकते बिजली तारों से ग्रामीणों भय बना हुआ है। ग्रामीणों इसकी शिकायत बिजली विभाग को भी कर चुके हैं, लेकिन निगम किसी बड़े हादसे के इंतजार में है।
गांव के सरपंच नंदलाल, पूर्व सरपंच जयमल, भूरू सिंह, उमराव सिंह, रामेश्वर, हरीराम, ग्यारसीलाल, जगदीश नंबरदार, पंचायत समिति सदस्य रामौतार, जयसिंह व बाबूलाल आदि नेे बताया की बायल की ओर जानेे वाली सड़क से फिरनी के रास्ते पर बिजली की तारेे जमीन सेे मात्र पांच फीट की ऊंचाई पर लटक रही हैं। इससे ग्रामीणों में हर समय हादसा होने का भय बना रहता है। गांव व स्कूल का मुख्य मार्ग होनेे के कारण इस मार्ग ो बंद भी नहीं किया जा सकता। लटकते तारों को ठीक करने के लिए ग्रामीणों ने नांगल चौधरी बिजली निगम के एसडीओ को 12 जुलाई लिखित रूप से शिकायत दे चुके है। वहीं इससे पूर्व भी कई बार मौखिक रूप से कह चुके है। इसके अलावा 21 जुलाई को उपायुक्त को भी शिकायत कर चुके है, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। इससे ग्रामीणों में निगम के प्रति भारी रोष बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि लटकते तारों के कारण अधिकांश समय बिजली सप्लाई भी बाधित रहती है। वहीं लटकते तारों के आपस में एक दूसरेे के साथ चिपक जाने के कारण घरेलू उपकरण भी जल जाते है, जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसे में बिजली निगम को ग्रामीणों के बार-बार बिजली के कारण हो रहे नुकसान की भरपाई करनी चाहिए। ग्रामीणों ने निगम को चेताते हुए कहा कि यदि इस समस्या का जल्द ही कोई समाधान नहीं किया गया तो उन्हें मजबूरन सड़कों पर उतरना होगा। जिसकी जिम्मेवारी स्वयं प्रशासन होगी।
''उन्हें इस बारे में अभी जानकारी मिली है। जल्द ही लटकते तारों को दुरुस्त करवाया जाएगा।----हनुमान सिंह, एसडीओ, नांगल चौधरी