महेंद्रगढ़। चयनित जेबीटी को महेंद्रगढ़ शहर के अंदर जिला प्रशासन की तरफ से धरने पर बैठने की अनुमति न देने से आक्रोशित अध्यापकों ने शुक्रवार को अंबेडकर चौक पर बैठक की। बैठक में सरकार के इस अलोकतांत्रिककदम की कड़ी भर्त्सना करते हुए अध्यापकों ने कहा कि देश के नागरिकों को अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने के लिए कही पर भी शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करने की आजादी है लेकिन अपने आप को अन्य राजनैतिक दलों से अधिक पवित्र तथा चाल चरित्र ओर चेहरे की बात करने वाली भाजपा की हरियाणा सरकार ने चयनित अध्यापकों के विरोध प्रदर्शन के अधिकार को छीनकर लोकतंत्र का गला घोट दिया है। अध्यापकों ने कहा कि हम सरकार की दमनकारी नीतियों से विचलित न होते हुए नियुक्ति के लिए हर संघर्ष को तैयार है।
विविध है कि हरियाणा विद्यालय शिक्षक भर्ती बोर्ड ने 14 अगस्त 2016 को जेबीटी अध्यापकों की चयन सूची जारी की थी लेकिन सरकार के उपेक्षा पूर्ण रवैये के कारण भर्ती अदालत के कानूनी पेंचो और राजनीतिक रंजिश में उलझकर रह गई। आख्रिरकार 31 मार्च 2016 को हाईकोर्ट ने अपने निर्णय में भर्ती को बिल्कुल उचित ठहरा दिया। लेकिन सरकार की नियती के कारण 11 मई 2016 को डिविजन बैंच ने फिर से स्टे आर्डर जारी कर दिया।