मंडी अटेली। स्थानीय कस्बे में स्थापित सर्व हरियाणा गुड़गांव बैंक के समीप खड़ी एक बाइक को अज्ञात चोर ले उड़े। बाइक मालिक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। गांव सलीमपुर निवासी गजराज ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि वे अपने गांव से बाइक पर सवार होकर स्थानीय कस्बे में किसी कार्य से आया था कि बाइक को जीजीबी बैंक के पास खड़ी करके एक दुकान में चला गया था। कुछ देर बाद लोटा तो बाइक गायब थी।