निजामपुर। गांव तलोट के पास शनिवार सायं को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई के ब्यान पर कार्रवाई कर शव का रविवार को नारनौल के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा उसे परिजनों को सौंप दिया।
मृतक के भाई ब्रजलाल ने बताया कि उसका भाई मुकेश शनिवार सुबह मोटरसाइकिल द्वारा किसी कार्य से नारनौल गया था, सायं करीब 7 बजे वह अपने गांव छिलरो आ रहा था। गांव तलोट के पास एक ट्रैक्टर से साइड लेते समय चालक द्वारा साइड दबा दी। इस कारण मुकेश को ट्रैक्टर की टक्कर लगी। जिसमें मुकेश की छाती व सिर पर गहरी चोट लगी। इसे ग्रामीणों की सहायता से उसे नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान मुकेश ने दम तोड़ दिया। निजामपुर पुलिस चौकी हवलदार नरेश ने बताया कि ट्रैक्टर को मौके से कब्जे में ले लिया गया है, जबकि चालक भागने में सफल हो गया। रविवार को निजामपुर पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।