फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मार्च में ही अधिकतम तापमान<bha>@</bha>38, रात का तापमान 24 हुआ

Fri, 29 Mar 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पिछले एक सप्ताह से मौसम परिवर्तनशील होने के कारण दिन व रात के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। शुक्रवार सुबह दिन की शुरुआत हल्की बदलवाई से हुई। दोपहर बाद करीब तीन बजे हल्की बूंदबांदी भी हुई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी इस बार मार्च माह के दौरान गत वर्षों की तुलना में दिन व रात के तापमान में सामान्य से पांच डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। मार्च माह के अंतिम सप्ताह के दौरान ही इस बार अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री तक पहुंच गया है। जिले में मार्च माह की शुरुआत से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है जिसके कारण तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। हल्की बूंदाबांदी ने किसानों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। किसानों में भी सरसों में नमी को लेकर चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मार्च महीने में बार-बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हवाओं की दिशा में भी लगातार बदलाव हो रहा है। हवा के बदलाव के कारण मौसम में बदलाव और तापमान में लगातार उतार चढाव देखने को मिल रहा है। मार्च माह दूसरे पखवाड़े के दौरान ही गर्मी दस्तक दे देती है। लेकिन मार्च माह के प्रथम पखवाड़े में अधिकतर स्थानों पर बारिश बूंदाबांदी ओलावृष्टि और पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी की वजह से तापमान सामान्य से नीचे बने रहे। लेकिन मार्च दूसरे पखवाड़े में कोई सक्रिय मौसम प्रणाली न होने की वजह से क्षेत्र में मौसम शुष्क बना रहा।
हालांकि कमजोर पश्चिमी लगातार सक्रिय होते रहे उनसे बीच बीच में लगातार आंशिक बादल वाही देखने को मिलती रही। बारिश की गतिविधियां नदारद रही और सूर्य देव की चमकदार सुनहरी धूप खिली रहने से और पश्चिमी गर्म हवाएं चलने से धीरे-धीरे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई। पिछले एक सप्ताह से लगातार जिले में दिन और रात तापमान सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस अधिक बने हुए हैं।
विज्ञापन


पांच अप्रैल तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील
नोडल अधिकारी पर्यावरण क्लब राजकीय महाविद्यालय नारनौल डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पांच अप्रैल तक लगातार मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढाव देखने को मिलेगा। एक के बाद एक तीन कमजोर पश्चिमी विक्षोभ जिनमें 29 मार्च और उसके बाद 2 व 5 अप्रैल को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होंगे। इसके कारण क्षेत्र में आंशिक बादल वाही देखने को मिलेगी। इस दौरान बदलवाही और छिटपुट बूंदा-बांदी और तेज गति से हवाएं चलने की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। शुक्रवार को दोपहर बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का असर हल्की बूंदाबांदी और तेज गति से हवाएं चली। अब तापमान में गिरावट का अनुमान है। दिन के तापमान 38.0 डिग्री से अधिक बना हुआ है जो सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें