सतनाली। सतनाली बस स्टैंड रोड पर दुकान के ऊपर गेट व बाइक पर तोड़फोड व नकदी छीनकर ले जाने के मामले में चार नामजद युवकों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में सौरव उर्फ कालू ने बताया कि उसने बस स्टैंड रोड पर बीकानेरी मिष्ठान भंडार के पास दुकान बना रखी है। दुकान के ऊपर दो कमरे है, जिनमें वह रहता हैं। 23 मार्च को वह व उसका दोस्त प्रवीण उर्फ लक्की निवासी बारड़ा बैठे हुए थे। अमित सुरेहती उर्फ चाइनीज, कर्मबीर डालनवास उर्फ चोटी वाला, सचिन उर्फ भोलू डालनवास, अंकित उर्फ गांधी सुरेहती घर में आये और उसके घर का दरवाजा तोड़ दिया। नीचे बाइक खड़ी हुई थी वह भी क्षतिग्रस्त कर दी। उसके दोस्त के साथ मारपीट की और उसके दो लाख रुपये छीन कर ले गये। पीड़ित ने पुलिस को चारों नामजदों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। सतनाली पुलिस ने चार नामजदों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।