फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खत्रीपुर में 15 दिन से रास्ते में पड़ा बिजली का पोल, स्कूल वाहन और ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
फोटो 06 सड़क के बीचों बीच पड़ा बिजली का पोल। संवाद
विज्ञापन
सिहमा। निकटवर्ती गांव खत्रीपुर में करीब 15 दिन से बिजली का पोल रास्ते के बीचो-बीच पड़ा है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। ग्रामीण बाबूलाल सेन, विजय सिंह प्रधान, रजनीश, कृष्ण, नित्यानंद, रतनलाल, धर्मवीर, सभा चंद, रोशन लाल, मुरारी लाल और बिल्लू आदि ने बताया कि पोल क्षतिग्रस्त होकर गिर गया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत बिजली विभाग को सूचना दे चुकी है लेकिन विभाग के अधिकारी और ठेकेदार काम में टालमटोल कर रहे हैं। पोल के कारण सुबह स्कूल वाहन निश्चित स्थान तक नहीं पहुंच पा रहे, इसलिए अभिभावकों को छोटे बच्चों को पीडब्ल्यूडी सड़क तक लेकर आना पड़ता है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मांग की है कि समस्या का तुरंत समाधान किया जाए, ताकि बच्चों को परेशानी न हो।
वर्जन:
बिजली का पोल गिरने की सूचना बिजली विभाग को दी जा चुकी है, इसके बाद भी पोल वहीं पर पड़ा हुआ है। शिकायत के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी व ठेकेदार इस पोल को हटाने का नाम नहीं ले रहे हैं। -धर्मेंद्र, सरपंच, गांव खत्रीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:
मामला संज्ञान में आ चुका है और कल तक ग्रामीणों की इस समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।-अमित कुमार, जेई, बिजली निगम, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें