फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमटी खुड़ाना के लिए महापंचायत आज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव खुड़ाना की राजपूत धर्मशाला में रविवार को आईएमटी की स्थापना को लेकर 105 गांवों की महापंचायत आयोजित होगी। महापंचायतों में महेंद्रगढ़ विधानसभा के गांवों के जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है, जिसमें सीएम से मिलने के लिए एक शिष्टमंडल बनाया जाएगा। आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

श्रीसुंडाराम ट्रस्ट के प्रधान संदीप मालडा ने कहा कि आईएमटी की स्थापना के लिए रविवार को महापंचायत आयोजित की जा रही है, जिसमें हर गांव से जनप्रतिनिधि पहुंचेंगे। पूरे क्षेत्र के लोगों को एकजुट कर इस मुहिम को आगे बढ़ाया जाएगा। महेंद्रगढ़ क्षेत्र के लिए यह सबसे बड़ी उम्मीद है। इस प्रोजेक्ट को किसी सूरत में खारिज नहीं होने दिया जाएगा।
उन्होंने कहा लंबित मांग को पूरा करते हुए 24 फरवरी 2019 गांव तात्कालिक मुख्यमंत्री मनोहर लाल, तत्कालीन शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा की मौजूदगी में गांव खुड़ाना में आईएमटी/आईई की आधारशिला रखी थी। आधारशिला रखे लगभग 20 महीने बीत जाने से बाद भी इस पर कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इस मुद्दे को लेकर 24 नवंबर को 31 गांवों की महापंचायत बुलाई गई थी, जिसमें 8 नवंबर को दूसरी महापंचायत आयोजित कर विधानसभा के सभी गांवों के सरपंच को बुलाए जाने का फैसला लिया गया था।
विज्ञापन

महापंचायत में सभी गांव के सरपंचों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है। जन सहमति से एक शिष्टमंडल का गठन किया जाएगा। जो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के माध्यम से सीएम मनोहरलाल से मिलेगा। सरकार की ओर से इस प्रोजेक्ट को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन की रूप रेखा पर भी फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें