फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस-पब्लिक संबंधों को बेहतर बनाएं : आईजी

Wed, 01 Jan 2025 09:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। पुलिस महानिरीक्षक साउथ रेंज रेवाड़ी अशोक कुमार ने लघु सचिवालय में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

पुलिस महानिरीक्षक ने सभी थाना प्रबंधक व अधिकारियों से अपराध को लेकर पूछताछ की। उन्होंने अपराध पर अंकुश व अपराधियों की धर-पकड़ के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस-पब्लिक संबंधों को बेहतर बनाया जाए। थाना क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर नाके व गश्त को प्रभावी ढंग से करके अपराध को रोका जा सकता है।
विज्ञापन

कहा कि हत्या, लूट व डकैती जैसे जघन्य अपराधों में अपराधियों के खिलाफ एक्शन लें। संदिग्ध मामलों में थाना व चौकी प्रभारी अपने उच्च अधिकारियों को सूचित करें। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ, डीएसपी हेडक्वार्टर हरदीप सिंह, डीएसपी नारनौल सुरेश कुमार, डीएसपी कनीना दिनेश कुमार सहित सभी थाना प्रबन्धक, सभी चौकी ईन्चार्ज, सभी सीआईए व संबंधित ब्रांचों के इंचार्ज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें