फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सीबीआई अधिकारी बनकर 45 हजार की लगा दी चपत

Sat, 01 Feb 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर के एक व्यक्ति के साथ सीबीआई अधिकारी बनकर आरोपियों ने ठगी कर ली। आरोपियों ने पीड़ित से कहा कि आपका फोन गलत इस्तेमाल किया गया है। उसे एफआईआर दर्ज करने के नाम से डराया और 45 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में मोहल्ला मनु नगर निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि 6 दिसंबर को उसके पास एक कॉल आई। कहा कि वह मुंबई पुलिस से बोल रहा है। आपका कोई मोबाइल है और वह किसी ने गलत प्रयोग कर लिया। इसके बाद टेलीफोन एक्सचेंज मुंबई से भी फोन आया। इसके पश्चात पुलिस ने सीबीआई अफसर से बात करवाई।
उन्होंने कहा कि आपके खिलाफ एफआईआर दर्ज करेंगे। क्योंकि आपका मोबाइल गलत प्रयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि आप सीनियर सिटिजन हैं। इसलिए आप खाते में जो भी रुपये हैं, वह हमें भेज दो।
विज्ञापन

इसके बाद वह आरबीआई को भेजेंगे। बाद में आपके रुपये वापस आ जाएंगे। इसके बाद डर से 45 हजार रुपये आरोपियों के पास गुगल पे से डाल दिए। पीड़ित को जब उसके साथ ठगी होने के बारे में पता चला तो उसने पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें