नारनौल। नांगल चौधरी से अपने घर मुसनौता आ रहे स्कूटी सवार बुजुर्ग को डंपर ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को नांगल चौधरी अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
परिजन उसे नारनौल के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गए। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस शिकायत में मुसनौता निवासी विक्रांत ने बताया कि वह पढ़ाई करता है। 31 जनवरी को उसका दादाजी छोटेलाल अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से नांगल चौधरी गया था। वह नांगल चौधरी से काम करके अपनी स्कूटी से वापस अपने गांव मुसनौता आ रहे थे। जब वह सुबह करीब 10 बजे खयाली पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो पीछे से डंपर चालक ने तेज गति से आते हुए टक्कर मार दी। जिससे उसके दादाजी स्कूटी सहित सड़क पर गिर गए। इससे उनके दोनों पैर, सिर, हाथ व अन्य जगहों पर काफी चोट लगी। डंपर चालक नांगल दर्गु की तरफ भगा ले गया। राहगीरों ने उसके दादाजी को उठाया और निजी वाहन की मदद से सरकारी अस्पताल नांगल चौधरी भिजवाया। वहां पर चिकित्सकों ने उसके दादाजी का प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन नारनौल के एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।