फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना में 1000 क्विंटल गेहूं-सरसों के अवैध भंडारण का भंडाफोड़

विज्ञापन
फोटो संख्या:61 कनीना छापेमारी के बाद रखा अवैध सरसों का स्टॉक। संवाद
विज्ञापन
कनीना। कपूरी गांव में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, गुप्तचर विभाग और मार्केट कमेटी की संयुक्त टीम ने शनिवार को करीब 1000 क्विंटल अवैध गेहूं और सरसों के भंडारण का खुलासा किया। जीएसटी विभाग ने करीब 3.5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

छापेमारी में टीम ने सबसे पहले भड़ाफ बस स्टैंड स्थित ईश्वर के गोदाम पर छापा मारा गया जहां बिना दस्तावेजों के गेहूं का स्टॉक मिला। इसके बाद कपूरी गांव में सरसों के अवैध भंडारण का भी खुलासा हुआ।
जांच में पाया गया कि दोनों स्थानों पर रखे गए अनाज के लिए न तो जीएसटी नंबर था और न ही मार्केट कमेटी की फीस जमा की गई थी। टीम ने पूरे स्टॉक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और संबंधित व्यापारियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान गेहूं पर लगभग 26 हजार रुपये और सरसों पर 80,500 रुपये की मार्केट फीस वसूली गई। इसके साथ ही जीएसटी विभाग ने करीब 3.5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
निरीक्षक दीनदयाल ने कहा कि जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि बाजार में पारदर्शिता बनी रहे और आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
छापेमारी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के निरीक्षक दीनदयाल के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान टीम में जीएसटी निरीक्षक हवा सिंह, मार्केट कमेटी सचिव अजीत सहित अन्य अधिकारी भी शामिल रहे।

फोटो संख्या:61 कनीना छापेमारी के बाद रखा अवैध सरसों का स्टॉक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें