फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर व स्कूल के पास रखे अवैध शराब के खोखे को हटवाने के लिए ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
शराब का ठेका हटवाने की मांग को लेकर सीटीएम को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण । - फोटो : Narnol
विज्ञापन
गांव शेखपुरा के ग्रामीणों ने शीतला माता मंदिर व सरकारी स्कूल के पास शराब के अवैध खोखे को हटवाने की मांग को लेकर सीटीएम अमित कुमार को ज्ञापन सौंपा। सीटीएम को सौंपे मांग पत्र में बताया कि शराब माफियों ने 20 जुलाई को मंदिर व सरकारी स्कूल के पास शराब का अवैध खोखा रखकर कर शराब बेचने का काम शुरू कर दिया। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो शराब माफियों ने शराब का खोखा नहीं हटाने की बात कही।
विज्ञापन

शुभराम सैनी एडवोकेट ने बताया कि शहर व आसपास के गांवों को जाने वाला मुख्य रास्ता होने से दिनभर लोगों व वाहनों का आवागमन होता रहता है। आस पड़ोस में कई घरों की बस्ती है व सरकारी स्कूल भी नजदीक में है। वहीं शीतला माता मंदिर के प्रधान महेंद्र सिंह ने कहा कि शीतला माता का प्रसिद्ध मंदिर होने के कारण काफी भक्त मंदिर में दर्शन करने के लिए आते हैं। वहीं नजदीक स्कूल होने से विद्यार्थियों व धार्मिक आस्था पर इसका बुरा असर पड़ेगा।
उन्होंने डीसी से मांग की है कि अवैध रूप से रखे शराब के खोखे को तुरंत प्रभाव से मंदिर के पास से हटवाने के लिये विभाग के अधिकारियों को तुरंत आदेश जारी करे ताकि लोगों व धार्मिक आस्था पर ठेस ना पहुंचे। इस अवसर पर संजय सैनी, भागीरथ, सहदेव, जितेंद्र कुमार, अशोक, देवदत्त सैनी, राजेश कुमार सैनी, सचिन, हजारीलाल, मंगलराम, गंगाराम, कृष्ण कुमार, सूबेसिंह, रामजीलाल, छोटेलाल व बनवारी लाल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें