जिले में बुधवार को कोई भी नया कोरोना वायरस संक्रमित केस नहीं आया है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 21687 हो गई है। अभी तक जिले में कुल 21532 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिले में 153 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 2 केस अभी भी सक्रिय हैं।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 21 जुलाई तक 194488 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 103410 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 307877 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1205 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।