फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में भालखी गांव की बनी से हटाया गया अवैध कब्जा

विज्ञापन
फोटो संख्या:82- गांव भालखी में अतिक्रमण हटाते ग्राम पंचायत--स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
कनीना। भालखी गांव की बनी क्षेत्र में बंजार कबीद भूमि पर लंबे समय से किए गए अवैध कब्जे को सोमवार को पुलिस-प्रशासन के सहयोग से हटाया गया।
विज्ञापन

ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) राजेश कुमार ने बताया कि बंजार कबीद भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए विभाग की ओर से पहले से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमानुसार सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के उपरांत ही यह कार्रवाई अमल में लाई गई। कार्रवाई के दौरान बुलडोजर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की सहायता से अवैध रूप से बनाए गए ढांचों को हटाया गया। कब्जा मुक्त कराई गई भूमि को ग्राम पंचायत के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें