फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में अवैध पेयजल कनेक्शंस की होगी जांच, डिफॉल्टरों पर लगेगा जुर्माना

विज्ञापन
फोटो संख्या:57- जनस्वास्थ्य अ​भियांत्रिकी विभाग महेंद्रगढ़ का बू​स्टिंग स्टेशन---संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में अवैध पेयजल कनेक्शन की जांच के लिए जनस्वास्थ्य विभाग सर्वे कराएगा। इसके लिए विशेष टीमें गठित की जाएंगी और टीमें घर-घर जाकर कनेक्शन की जांच करेंगी। शहर में 7,900 वैध कनेक्शन हैं जबकि 3 हजार से अधिक कनेक्शन अवैध होने का अनुमान है। यह अवैध कनेक्शन पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को गड़बड़ा रहे हैं।
विज्ञापन


शहर में पेयजल आपूर्ति सुव्यवस्थित रखने के लिए अवैध पेयजल कनेक्शनों की जांच की जाएगी। फिलहाल विभाग की ओर से इसकी योजना तैयार की जा रही है और योजना पूरी होते ही धरातल पर काम शुरू होगा।
विभाग की ओर से मार्च से अभियान शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए भूजल योजना संबंधी कर्मचारियों की टीमें गठित की जाएंगी। ये टीमें घर जाकर लोगों के कनेक्शन जांचेंगी।
विज्ञापन

साथ अवैध मिलने पर नाम दर्ज होगा और कनेक्शन नियमित कराने या हटाने के लिए एक माह का समय दिया जाएगा। इस दौरान उपभोक्ताओं को पेयजल बिल भरना होगा। साथ ही अवैध कनेक्शन को वैध या हटाना होगा। अगर इनमें से उपभोक्ता कोई एक्शन नहीं लेता है तो उनको नोटिस दिया जाएगा और जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।

सभी उपभोक्ता 31 मार्च तक जमा कराएं बिल
विभाग की ओर से सभी उपभोक्ताओं को संदेश के माध्यम से बिल भरने के लिए अवगत कराया गया है। इसके साथ ही टीमें भी अगले माह से डोर-टू डोर जाकर बिल भुगतान करवाएंगी। पेयजल बिल भरने की अंतिम तिथि 31 मार्च तक है। इसके बाद नया वित्त वर्ष शुरू होने पर डिफॉल्टर उपभोक्ताओं पर पेनल्टी लगाकर बकाया वसूल किया जाएगा। साथ ही बिल न भरने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी काटे जाएंगे।

- वर्जन:
शहर में उपभोक्ता बिल भरने से कतरा रहे हैं और अवैध कनेक्शन के कारण भी लोगों को पानी आपूर्ति में भी दिक्कत हो रही हैं। इसके लिए योजना अंतिम चरण में है। कनेक्शन काटने के लिए 15 टीमें बनाई जा रही हैं। अप्रैल में डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटें जाएंगे।-जियाराम, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:57- जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग महेंद्रगढ़ का बूस्टिंग स्टेशन---संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें