फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 152-डी ग्रीन कॉरिडोर से हटेंगे अवैध ढाबे और दुकानें

विज्ञापन
फोटो 6सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह।स्रोत:प्रशासन - फोटो : पुलिस गिरफ्त में रेकी कर चोरी की घटना को अंजाम देने के आरोपी। स्त्रोत: विभाग
विज्ञापन
नारनौल। महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने ग्रीन कॉरिडोर नेशनल हाईवे-152-डी पर सड़क सुरक्षा को लेकर निर्देश दिए हैं। उन्होंने नेशनल हाईवे अथॉरिटी और पुलिस विभाग को संयुक्त अभियान चलाकर हाईवे के दोनों तरफ बने अवैध ढाबों और दुकानों को तुरंत हटाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य है कि सड़क हादसों में किसी की जान न जाए। इसके लिए अधिकारियों को जागरूक रहने के साथ-साथ नियमों का सख्ती से पालन कराना होगा। सांसद ने हाल ही में हुए बस हादसे का जिक्र करते हुए कहा कि अब हाईवे पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों के अनुसार हाईवे के 15 मीटर के दायरे में कोई भी व्यावसायिक गतिविधि नहीं हो सकती। साथ ही सभी दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान कर उनकी रिपोर्ट अगली बैठक में पेश करने को कहा।
विज्ञापन

सांसद ने सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि छोटी सड़कों पर बनी नहरों की पुलियों का विशेष ऑडिट कराया जाए ताकि खराब हालत वाली पुलियों की मरम्मत समय पर हो सके और हादसे रोके जा सकें। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा में महावीर चौक से लहरोदा बाइपास तक अवैध कट हटाने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें