क्षेत्र के गांव रामपुरा में पेयजल लाइन में अवैध कनेक्शन होने से ग्रामीणों को पूर्ण रूप से पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। इससे ग्रामीण परेशान हैं।
ग्रामीण विक्रम सिंह, जसवंत सिंह, हनुमान सिंह, सतपाल सिंह, धर्मवीर, श्यामलाल, हिम्मत सिंह, देशराज, सुंदर पाल, प्रकाश सिंह, लालाराम आदि ने बताया कि पंचायती भूमि में स्थित बोर से पेयजल लाइन में जगह-जगह से अवैध कनेक्शन करके पानी को अवैध रूप से बहाया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। लोगों का कहना है कि इस समस्या के बारे में विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने विभाग से मांग करते हुए कहा कि इस समस्या को तुरंत प्रभाव से दूर करवाया जाए ताकि ग्रामीणों को पेयजल समस्या से छुटकारा मिल सके।
गांव में पानी की समस्या हो रही है, क्योंकि ग्रामीणों की ओर अवैध कनेक्शन करके पानी को बहाया जा रहा है इस पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करवाई की जाएगी। अवैध कनेक्शनों को बंद करवाकर लोगों की पानी की समस्या को दूर किया जाएगा।
संदीप कुमार, सरपंच रामपुरा।