फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अंडरपास निर्माण संघर्ष समिति का धरना 174 वें दिन भी जारी

Tue, 28 May 2024 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। अंडरपास निर्माण संघर्ष समिति का धरना 174 वें दिन भी जारी रहा। धरना की अध्यक्षता संघर्ष समिति संचालक डॉ. राजेंद्र प्रसाद खरब ने की तथा संचालन सामाजिक कार्यकर्ता मास्टर सूबे सिंह ने किया। संघर्ष समिति संचालक डॉ. राजेंद्र प्रसाद खरब ने बताया कि अटेली मंडी अंडरपास के पिछले दो माह से भी ज्यादा समय से बंद पड़े अंडरपास को शुरू करवाने के लिए अटेली मंडी संघर्ष समिति ने उपायुक्त को ग्राम पंचायत तोबड़ा के सरपंच की ओर से हस्ताक्षरित पत्र भेजकर जनहित की इस मांग को तत्काल संज्ञान में लेकर अंडरपास का काम शुरू करवाने की गुहार की है। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत तोबड़ा ने पहले भी उपायुक्त कार्यालय में पत्र सौंपकर एलसी 30 अटेली मंडी अंडरपास निर्माण कार्य को जनहित में शीघ्र पूरा करवाने का निवेदन किया है। इस अवसर पर मास्टर सूबे सिंह, प्रकाश खरब, हनुमान शर्मा, रोहतास रिटायर्ड गिरदावर, बिजेंद्र चेयरमैन सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें