फोटो नंबर- 06बीकेएन कॉलेज में आयोजित एलुमनाई मीट में पूर्व छात्र अनुभव साझा करते हुए। स्रोत :
नारनौल। बाबा खेतानाथ राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में रविवार को तृतीय एलुमनाई मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के पूर्व छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और अपने कॉलेज जीवन की यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि संस्थान से मिली शिक्षा, अनुशासन और शिक्षकों का मार्गदर्शन उनके कॅरिअर में सफलता का आधार बना।
पूर्व विद्यार्थियों ने वर्तमान छात्र-छात्राओं से अपने अनुभव साझा करते हुए मेहनत, अनुशासन और लगातार सीखते रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन ज्योति यादव और कपिल देव ने किया।
संस्थान के प्राचार्य अनिल यादव ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की पहचान उसके विद्यार्थियों की उपलब्धियों से होती है। उन्होंने कहा कि जब पूर्व छात्र सफलता हासिल कर अपने संस्थान से जुड़ते हैं तो यह पूरे संस्थान के लिए गर्व की बात होती है। एलुमनाई संस्थान की बड़ी ताकत होते हैं और वे नई पीढ़ी को प्रेरणा देते हैं।
ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफिसर अनिल कुमार यादव ने कहा कि संस्थान एक मजबूत एलुमनाई नेटवर्क तैयार करने की दिशा में काम कर रहा है, ताकि पूर्व और वर्तमान विद्यार्थियों के बीच बेहतर संवाद बना रहे।