फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पांच दिन में नहीं हटाया निर्माण तो 20 अगस्त को चलेगा बुलडोजर

विज्ञापन
फोटो संख्या:69- पाएगा में किया गया निर्माण-- स्रोत शिकायतकर्ता
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव पाएगा के पास कथित अवैध निर्माण को लेकर नगर पालिका ने बिमला देवी को पांच दिन में निर्माण हटाने का आदेश दिया है। पालिका ने स्पष्ट किया है कि तय समय में निर्माण नहीं हटाया गया तो 20 अगस्त 2026 को इसे ध्वस्त कर दिया जाएगा। कार्रवाई का खर्च भी बिमला देवी से नियमों के तहत वसूला जाएगा।
विज्ञापन

पाएगा निवासी कर्मपाल की शिकायत पर मामले में कार्रवाई की गई। कर्मपाल ने आरोप लगाया कि पाएगा बस अड्डे के पास बिमला देवी की ओर से बिना अनुमति निर्माण कराया जा रहा है।
13 अगस्त को आयोजित समाधान शिविर में भी यह मामला सामने आया था। डीसी ने निर्माण कार्य पर रोक लगाने और नगर पालिका अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पालिका ने बिमला देवी को निर्माण हटाने और जमीन को पहले की स्थिति में लाने को कहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका के अनुसार, इससे पहले 7 अगस्त को बिमला देवी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। इसमें निर्माण रोकने, उसे हटाने और जमीन खाली करने का मौका दिया गया था। साथ ही निर्माण से जुड़े दस्तावेज और स्पष्टीकरण मांगा गया था। पालिका का कहना है कि नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया और निर्माण भी नहीं हटाया गया।
बेटे ने कहा-जमीन के कागज हमारे पास
बिमला देवी के बेटे युधिष्ठिर ने कहा कि उनके पास जमीन से जुड़े सभी दस्तावेज हैं। यदि जमीन नगर पालिका के दायरे में आती है तो अनुमति समेत जरूरी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।
=============
वर्जन
समाधान शिविर में कुछ व्यक्तियों ने शिकायत दी थी। इस दौरान डीसी ने जांच के आदेश दिए और अनुमति न मिलने पर नोटिस जारी किया गया। अब आगामी करवाई समयानुसार की जाएगी।
विज्ञापन

-राजेश कौशिक, एमई, नगर पालिका महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें