महेंद्रगढ़। हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय ने आईटीआई में दाखिले को लेकर बदलाव किया है। ऑनलाइन सीट आवंटन का चौथा दौर रद्द कर दिया गया है। अब नए उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन का पोर्टल 14 अगस्त को फिर खुलेगा। महेंद्रगढ़ आईटीआई के नोडल अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जिन युवाओं ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे 14 अगस्त से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे। दाखिले के नियम और पात्रता पहले की तरह ही रहेंगे। सभी सरकारी और निजी आईटीआई में 17 अगस्त से ऑन द स्पॉट दाखिले शुरू होंगे। संस्थानों को निर्धारित नियमों का पालन करना होगा। महेंद्रगढ़ आईटीआई में तीसरी काउंसिलिंग के बाद 275 सीटों पर दाखिला हो चुका है, जबकि 333 सीटें अभी खाली हैं। संवाद