फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मांगें नहीं मानी तो सफाई कर्मचारी आज तय करेंगे आंदोलन की योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को चौथे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि मंगलवार तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो वे रोहतक में बैठक कर आंदोलन को और तेज करेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मांगें पूरी होने तक काम बंद रहेगा।
विज्ञापन

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना की बहाली, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना और अन्य लंबित समस्याओं का समाधान शामिल है। इससे शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कूड़ा उठान बंद होने के कारण मुख्य बाजारों, चौक-चौराहों और रिहायशी इलाकों में कचरे के ढेर लग गए हैं।
करीब 70 सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर होने से बरेलिया बाजार, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और अन्य इलाकों में हालात और भी खराब हो गए हैं। सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति भी दयनीय बनी हुई है। कई जगह पानी की व्यवस्था नहीं है जबकि कुछ शौचालय पानी के अभाव में बंद पड़े हैं।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान पूर्ण कुमार ने बताया कि उनकी मांगों को लेकर सरकार के साथ कई दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 1997 से 2026 तक सफाई और सीवर कर्मचारियों की नियमित भर्ती नहीं की गई है जिससे कर्मचारियों पर कार्यभार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें