फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पगफेरे पर नवदंपतियों को लौटाई कन्यादान राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। रोटरी क्लब नारनौल सिटी एवं बेलाज ने पांच कन्याओं के सामूहिक विवाह के बाद पगफेरे की रस्म पूरी की। शनिवार सायं क्लब ने पांचों नवदंपतियों को सपरिवार आमंत्रित कर सहभोज कराया और विवाह के दौरान प्राप्त कन्यादान राशि शगुन स्वरूप उन्हें भेंट की। क्लब प्रधान राजकुमार चौधरी ने कहा कि कन्यादान के साथ इन जोड़ों से रोटरी परिवार का भावनात्मक रिश्ता जुड़ गया है। इस मौके पर प्रवीण संघी, डॉ एमएम रावत, पवन गुप्ता सहित कई सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें