फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आईएएस अनुपमा अंजलि ने नए उपायुक्त के तौर पर संभाला कार्यभार

विज्ञापन
फोटो 1कार्यालयों का निरीक्षण करती डीसी अनुपमा अंजलि।स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल। वर्ष 2018 बैच की आईएएस अधिकारी अनुपमा अंजलि ने शुक्रवार को महेंद्रगढ़ जिले के नए उपायुक्त के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। लघु सचिवालय पहुंचने पर स्वागत किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक परिचय बैठक की और प्रशासनिक कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन

इससे पहले अनुपमा अंजलि फरीदाबाद में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की एडमिनिस्ट्रेटर और अर्बन एस्टेट की एडिशनल डायरेक्टर के पद पर तैनात थीं। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक समय पर और पारदर्शिता के साथ पहुंचना चाहिए।
पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद डीसी अनुपमा अंजलि ने लघु सचिवालय के विभिन्न विभागों का दौरा किया। उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी समय पर कार्यालय में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यालय में आने वाले नागरिकों को अपने काम के लिए अनावश्यक चक्कर न काटने पड़ें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें